विभिन्न मुद्दों से जनता का ध्यान हटाकर भर्मित कर रही भाजपा : राठौर

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

कांग्रेस की मंडी संसदीय सीट से प्रतयाशी प्रतिभा सिंह के कारगिल युद्ध पर दिए बयान पर मचे घमासान को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नही ले रही है। कांग्रेस ने बीजेपी पर जनता को भर्मित करने का आरोप लगाया है। भाजपा की सरकार जनता का ध्यान महंगाई जैसे असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है, जिसमें वह सफल होने वाले नहीं है। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने कहीं कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। इस चुनाव प्रचार के दौरान जनता का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में है। बजेपी का प्रचार व्यक्तिविशेष पर आधारित है। सरकार मुद्दाविहीन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास की बात न करके अन्य मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह 4 वर्षाें के दौरान चार काम बताए। बीजेपी की चाल चेहरा व चरित्र को जनता समझ गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार चरम पर है। कांग्रेस सरकारों की तुलना में महंगाई आसमान छू रही है। खाद्यान, पेट्रोल डीजल के दामों में हुई वृद्धि की सरकार कहीं जिक्र नहीं कर रही है। चार वर्षाें में कानून व्यवस्था चौपट हो गई गई। इंडस्ट्रियल मीट।में सरकार ने पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन कोई नया उद्योग प्रदेश में स्थापित नहीं, हुआ। बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है और जो नौकरियां दी गईं, वह प्रदेश के बाहर के लोगों को दी।

बीजेपी की सरकार मुद्दों पर चर्चा न करके जनता को भर्मित कर रही है। लोगों को असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है। राठौर ने कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था घाटे में चल रही है। 20 हजार करोड़ का सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर खर्च किया जा रहा है। कोरोना काल मे केवल कृषि क्षेत्र फायदे में जा रहा था, लेकिन मोदी सरकार की कुदृष्टि कृषि पर पड़ गई और तीन कृषि कानून लेकर आए। किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है। देश मे लोकतंत्र की हत्या कर विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है।

लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता बलिदान से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों से 2022 की इबारत लिखी जाएगी। डबल इंजन की गाड़ी में ब्रेक नहीं है। इस पर जनता ब्रेक लगाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के बयान पर कहा कि बीजेपी जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। सेना बीजेपी कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि तिरंगे के लिए लड़ती है। बीजेपी बेवजह महंगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।