भाजपा अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में भाजपा और भी उभरी : मनोज चड्डा

तलविंदर सिंह। बनीखेत

चंबा जिला भाजपा को जसवीर नागपाल के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया। जसवीर नागपाल इससे पहले जिला भाजपा में उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनकी छवि जिला भाजपा में एक कर्मठ मृदुभाषी एवं मिलनसार नेता के रूप में प्रख्यात है। उनकी इस ताजपोशी से क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर व्याप्त है। इस बारे में हिमाचल प्रदेश योजना आयोग के सदस्य एवं नगर परिषद डलहौजी के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा ने नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में जिला चंबा में भाजपा और भी शक्तिशाली रूप में उभर कर सामने आएगी।

उनका यह भी मानना है कि जसवीर नागपाल जैसे नेता सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं, उनकी ताजपोशी के लिए मनोज चड्ढा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन मंत्री पवन राणा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष योगराज शर्मा के निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा था, जिस पर डीएस ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार सौंपा हुआ था।

इसके अलावा नगर परिषद डलहौजी के पार्षदों हरप्रीत सिंह मोनू, रीना जरियाल, बंदना कुमारी और ज्योति देवी ने भी नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल को बधाई दी और उन्हें इस पद पर नियुक्त करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पवन राणा जी का आभार व्यक्त किया है।