भाजपा का नारा अब बन गया सबका साथ अपनों का विकास : राजेश धर्माणी

सुरेंद्र जम्वाल। बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवी ब्लॉक कांग्रेस का किसानों के समर्थन में 24 घंटे का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। यह धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक राजेश धर्माणी के नेतृत्व में नगर परिषद के प्रागंण मे दिया गया है। कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई तथा किसानों के लिए जो बिल व कानून केंद्र सरकार ने बनाया है उसका विरोध किया गया है। धर्माणी ने अपने संबोधन में भाजपा पर तंज कसा है ,वह बाते और नारा तो सबका साथ सबका विकास का देते हैं, पर अब यह सबका साथ अपनो का विकास लग रहा है।

भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और यह अडाणी और अंबानी को खुश करने लगे हुए हैं। कांग्रेस ने कहा कि अनदाता का अपमान कतई भी सहन नहीं किया जाएगा। केंद्र की तानाशाही सरकार इस काले व तानाशाही बिल व कानून को निरस्त किया जाए। किसानों को दिल्ली जाने के लिए रोका जा रहा है तथा उन पर तरह तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं। पूरे देश के किसान केंद्र व मोदी सरकार का इस बिल व कानून का विरोध कर रहे हैं तथा किसानों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं। पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्धारा किसानों के लिए जो काला कानून बनाया गया है वह किसान विरोधी है। अगर केंद्र सरकार ने बिल व कानून सही बनाया गया होता तो किसानों का यह हाल नहीं होता और उन्हें सड़को पर उतरना नहीं पड़ता है।

कांग्रेस सरकार के समय में किसानों को जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी उन्हें आज छिना जा रहा है। भाजपा वालो की करनी और कथनी मे अंतर है तथा किसान मजबूर होकर अपने हक के लिए सड़को पर उतर रहा है तथा भाजपा व मोदी सरकार लोगों को अभी भी बिल के लिए गुमराह कर रहे हैं।