देहरा नगर परिषद की सातों सीटें जीतकर भाजपा गदगद

रविंद्र रवि ने सभी जीते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को किया समानित

उज्जवल हिमाचल। देहरा

नगर परिषद देहरा में भाजपा की बंपर जीत पर देहरा भाजपा के नेता गदगद हैं। देहरा में भाजपा समर्थित सभी सात पार्षदों ने जीत का परचम लहराया है। गौरतलब है की इन चुनावों में भाजपा मंडल की साख दांव पर लगी हुई थी, लेकिन पूर्व विधायक रविंद्र रवि के मार्गदर्शन में सातों सीटे जीत कर भाजपा देहरा ने बता दिया है कि देहरा में भाजपा की पकड़ कितनी मजबूत है। नेताओं के साथ जनता भी रवि की संगठनात्मक कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर रही है। रविंद्र रवि ने आज सभी भाजपा समर्थित जीते हुए प्रत्याशियों को सम्मानित किया। उन्होंने पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि देहरा की जनता ने भाजपा के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने इस जीत के लिए देहरा भाजपा के मंडलाध्यक्ष निर्मल सिंह व उनकी सारी टीम को भी बधाई।