सोशल मीडिया को मिशन रिपीट का हथियार बनाएगी भाजपा

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सभी नेताओं को सोशल मीडिया अकाउंट खोलना होगा अनिवार्य

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया को हथियार बनाएगी। धर्मशाला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान सोशल मीडिया सत्र में रूपी रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया के सत्र लेते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में की सबसे बड़ी मांग है, कोई भी नेता अगर राजनीति करना चाहता है तो उसको सोशल मीडिया पर पूर्ण रूप से सक्रिय होना पड़ेगा। संजय टंडन ने भाजपा कार्यसमिति के सदस्यों को सोशल मीडिया की जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया सभी के लिए नए रास्ते खोलता है और आने वाले 2022 के चुनावों के लिए सोशल मीडिया का मिशन रिपीट में बहुत महत्वपूर्ण रोल रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि सभी भाजपा नेता गण अपना अपना फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर खाता जल्द खोलेंगे। भाजपा के प्रभारी ने विधायकों, 2017 के प्रत्याशी, मंत्रिमंडल भाजपा प्रदेश पदाधिकारी को उनके सोशल मीडिया के बारे में जागरूक किया व अवगत करवाया और उनको बताया कि उनमें कैसे अच्छे कार्य हो सकते हैं, फॉलोवर कैसे बड़ा सकते है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया के बारे में सभी प्रदेश पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से बताया और नमो ऐप का भी उपयोग बताया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी सोशल मीडिया पर अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि समय-समय पर सोशल मीडिया की समीक्षा बैठकें प्रदेश में होती रहेगी।