भाजपा मंडल फतेहपुर उतरा, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना के पक्ष में

अरुण पठानियां। रैहन

हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ महाराष्ट्र में कांग्रेस समर्थित सरकार द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार और उनके कार्यालय भवन को असंवैधानिक ढंग से जेसीबी द्वारा गिराए जाने की कार्यवाही के खिलाफ भाजपा मंडल फतेहपुर की ओर से हिमाचल की बेटी के हक के लिए एसडीएम महोदय फतेहपुर बलवान चंद के माध्यम से मंडल अध्यक्ष करतार पठानियां की अध्यक्षता में महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया।

युवाओं में आक्रोश इस प्रकार था कि एस डी एम कार्यालय फतेहपुर तक महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व कुछ समय के लिए एसडीएम फतेहपुर के प्रागंण मे धरणा भी दिया व कंगना रनौत के हक में भाजपा मंडल खुल कर सामने आया और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, भाजपा मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया ने कहा कि हिमाचल की बेटी के स्वाभिमान के लिए अंत तक लडाई लड़ेंगे और महाराष्ट्र सरकार को सबक सिखाया जाएगा। आज तक कभी भी किसी भी सरकार ने बदले की भावना से किसी महिला के खिलाफ ऐसा कृत्य कभी नही किया।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की असलियत आज सबके सामने उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र की जनता उस दिन के लिए अफसोस मना रही होगी, जिस दिन जनता ने उन्हें चुना था। इस मौका पर युवा मोर्चा की जिला महामंत्री मनोज कालू ने कहा कि आज वाला साहेव ठाकरे की आत्मा बहुत दुखी होगीं क्योंकि उन्होंने हमेशा अपने रहते महिला सम्मान का विशेष ध्यान रखा था। इस मौका पर मनीधधोच, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा, रवि शर्मा, मनीष कुमार ,चंदन शर्मा ,बॉबी नाथ, करतार ,हनी ठाकुर, ब्रिज भूषण शर्मा ,हरदीप समड़िया व संजय राणा आदि मौजूद थे ।