नूरपुर में भाजपा ने तैयार की रणनीति

विनय महाजन। नूरपुर
भाजपा मंडल नूरपुर की सफल बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष कुलदीप पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष रमेश राणा ने मुखातिथि के रूप में शिरकत की। प्रशिक्षण शिविर में 2022 मिश्न रिपीट के लिए योजना बनाई गई और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। रमेश राणा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक जरूर पहुंचाए।

मंडल अध्यक्ष कुलदीप पाठक ने कहा कि वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री दिन रात लोकहित के लिए काम कर रहे हैं और संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर कुलदीप पाठक, महामंत्री जोगिंदर सिंह, सुदर्शन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र चौधरी सहित आईटी विभाग संयोजक वरुण पठानिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 2022 के चुनाव की तैयारी आरंभ हो गई।