राष्ट्रस्तरीय वैदिक ज्ञान प्रतियोगिता में हिमाचल को सर्वोच्च स्थान

विनय महाजन। नूरपुर

नुरपुर आर्य समाज नूरपुर द्वारा14 मार्च को हुई ऑनलाइन राष्ट्रस्तरीय ‘वैदिक विचार प्रोत्साहन प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन देश भर मे किया गया जिसमें देश- विदेश के सैंकड़ों वेदप्रेमी प्रतियोगियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सुंदर नगर मंडी की सुरुचि सोनी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। कनिष्ठ वर्ग में पठानकोट के सार्थक महाजन ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपने राज्य को गौरव बढ़ाया। वरिष्ठ वर्ग में करनाल हरियाणा के रामेश्वर सिंह आर्य सर्वद्वितीय और उत्तरप्रदेश की मंजू रानी सर्वतृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में गुरुग्राम हरियाणा के श्रेष्ठ सर्वद्वितीय व बिहार राज्य के संदीप कुमार सर्वतृतीय स्थान पर रहे। प्रथमश्रेणी के विजेताओं में हिमाचल राज्य की सर्वाधिक संख्या रही। परीक्षा के आयोजक एक वैदिक साहित्य के लेखक चंद्र प्रकाश महाजन प्रधान आर्य समाज नूरपुर के सौजन्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आचार्य धर्मवीर मुमुक्षु परीक्षा के प्रेरक रहे। इसी प्रकार की फरवरी माह में सम्पन वेद विषयक प्रतियोगिता में सुंदरनगर की अलका रावल राष्ट्रीय विजेता बन चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश के डीएवी विद्यालयों की भूमिका इस परीक्षा में सर्वाधिक रही। परीक्षा में विजेताओं को नकद राशि एवं वैदिक साहित्य वितरण की व्यवस्था की गई है। आर्य प्रतिनिधि सभा हिमाचल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस आयोजन में अपना मार्गदर्शन दिया। परीक्षा के निर्देशक परसाराम मुनि, सहायक सुमन सूद, मार्गदर्शक विक्रमादित्य महाजन, व्यवस्थापक प्रभात आनंद आदि ने विशेष योगदान दिया। परीक्षा के आयोजक चंद्र प्रकाश महाजन ने बताया कि ऐसी परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय वैदिक सभ्यता-संस्कृति, ईश्वर,धर्म और योगविद्या के वास्तविक स्वरूप का विशेष ज्ञान तर्क और प्रमाणों के साथ प्राप्त होता है।