भाजपा सरकार में कांगड़ा की हाे रही अनदेखी : सुधीर शर्मा

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल करार दिया है और कोरोना में भी जिस तरह से सरकार को लोगों की मद्द करनी चाहिए थी सरकार कर नहीं पाई है। सुधीर शर्मा ने शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में विकास करवाने में नाकाम रही है और अगले अढ़ाई वर्ष भी कुछ होने वाला नहीं है।

क्योंकि सरकार के पास पैसा नहीं है, जो योजनाएं कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई थी। उन्हें भी सरकार आगे नहीं बढ़ा पाई है। कांगड़ा जिला की भाजपा सरकार में अनदेखी हो रही है। कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि जयराम सरकार में विकास परियोजनाएं ठप्प पड़ी है। कांगड़ा जिला की लगातार अनदेखी हो रही है। भाजपा के विधायक भी सरकार की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। पिछले दिनों कांगड़ा के एक विधायक ने खुद कहा है कि कांगड़ा जिला में सब सही नहीं है।

सरकार में मंत्रियों के 3 पद खाली चल रहे हैं, जिसको भरने की मुख्यमंत्री इच्छाशक्ति ही जाहिर नहीं कर रहे हैं। कांगड़ा जिले से ही दो मंत्री पद खाली हुए हैं, लेकिन सरकार वंहा मंत्री बनाना नहीं चाहती तभी मंत्रिमंडल विस्तार को आगे खींचा जा रहा है।

शायद कांगड़ा को मुख्यमंत्री कम प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं। भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण कांगड़ा जिला को लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार विकास कार्यों को आगे ले जाने के
बजाय पीछे धकेल रही है, जिससे आगे आने वाली अगली सरकार को भी प्रदेश में काम करवाना मुश्किल होगा।