ग्रामीण क्षेत्रों से भेदभाव कर रही भाजपा सरकार : सोहन लाल ठाकुर

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भेदभाव के रूप से काम कर रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की जनता मूलभूत सुख सुविधाओं से महरूम है। यह बात सुंदरनगर के पूर्व विधायक एवं सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के सोझा ग्राम पंचायत में आयोजित बूथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान सोझा पंचायत में जहां एक ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र की जनता से भी मिले। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता ने रू-ब-रू होते हुए स्वास्थ्य से अवगत करवाया और कहा कि इस इलाके में आम जनता विकास को तरस कर रह गई है। मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में वर्तमान की सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। आम जनता विकास को तरस कर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई का बोलबाला है और केंद्र और प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार आम जनता को निजात दिलाने में हर मोर्चे पर विफल रही है। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने की कहावत भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सीधे रूप से सिद्ध होती नजर आई हैं। ना तो आज तक किसी बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया गया है और ना ही महंगाई पर लगाम लगी है। उल्टा भ्रष्टाचार देश और प्रदेश में चरम सीमा में है, जिसमें भाजपा के नेता सीधे रूप से संलिप्त हैं।