भाजपा सरकार कर रही आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन : राठौर

कहा, मतदाताओं को लुभाने का कर रही प्रयास

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार उपचुनाव में आचार सहिंता का उल्लंघन कर रही है। हार सामने देखकर वोटरों को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा चुनावों में हार सामने देखकर बौखला गई है, जिसे देखकर ऐसे हथकंडे अपना रही है। यह बात शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कही। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को जंहा भाजपा व मुख्यमंत्री के लिए अस्तित्व की लड़ाई बताया, तो वहीं इसे कांग्रेस के लिए जनता की लड़ाई करारआप दिया।

प्रदेश में कांग्रेस का संगठन जनता के मुद्दों के लिए लड़ रहा है और इन चुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शारीरिक भाषा से उनकी हार साफ देखी जा सकती है। हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा देने में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का सबसे बड़ा योगदान था, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपनी स्थापना की 50वी जयंती मना रहे हिमाचल के सरकारी कार्यक्रम में उन्हें याद तक करना जरूरी नहीं समझा। उपचुनावों में वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगना कांग्रेस का हक है।

उन्होंने कहा कि जो अफसर भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं, उन्हें चेतावनी है की ईमानदारी से अपना काम करें। 22 अक्तूबर को पंचायत सचिव के साक्षात्कार हैं, जिसमें 239 पदों के लिए 26299 अभ्यर्थी हैं। इससे प्रदेश में बेरोजगारी के आलम का पता चल जाता है। उन्होंने इस परीक्षा का विरोध क्योंकि चुनाव आचार संहिता के चलते वोटरों को प्रभावित करने के लिए यह परीक्षा करवाई जा रही है, जिसे विश्वविद्यालय प्रश्न आयोजित करेगा यह समझ से परे हैं।राठौर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इन परीक्षाओं को 30 अक्तूबर के बाद करवाने का आग्रह किया गया है।