एक माह के भीतर हर बूथ पर नियुक्त हाेंगे 15 किसान प्रहरी : बबली

अंकित बालिया। कांगड़ा

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आज विश्राम गृह कांगड़ा में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा बबली रहे। डॉ राकेश शर्मा बबली व कांगड़ा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कृषक बिल को देश को समर्पित करने पर आभार प्रकट किया। इसी दौरान कृषि बिल पर पत्रक वितरण का भी शुभारंभ किया। डॉ राकेश शर्मा बबली ने कहा कृषक बिल पर बने पत्रक का वितरण कांगड़ा मंडल के प्रत्येक गांव में किया जाएगा।

इसी दौरान डॉ राकेश बबली ने कहा कृषक बिल में किसानों को जागरूक करने के लिए किसान मोर्चा हर बूथ पर एक माह के भीतर 15 किसान प्रहरियों को नियुक्त करेगा। इन किसान प्रहरियों द्वारा किसानों को आ रही समस्याओं को एकत्रित कर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। डॉ राकेश शर्मा बबली ने कहा 3 माह के अंदर 2 लाख किसानों के हस्ताक्षर करवा कर प्रधानमंत्री को भेजेगा। डॉ राकेश बबली ने कहा किसान मोर्चा को जागरूक करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक मंडल में जागरूकता शिविर लगाएगा।

डॉ राकेश बबली ने कहा की मोदी सरकार ने किसान विधेयक बिल पारित करके किसान हितैषी होने का प्रणाम दिया है। आजादी के बाद ये पहली ऐसा हुआ की किसानों के हितों के ऐतिहासिक फ़ैसले लिए गए हैं। इस दौरान कांगड़ा चंबा-संसदीय क्षेत्र के प्रभारी चंदन, जिला अध्यक्ष मनजीत, भाजपा उपाध्यक्ष धर्मशाला अरविंद, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विजय सैनी, अमितेश शाह, जिला सचिव राजेंद्र कुमार व खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अंकुश वर्मा मौजूद रहे।