2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर, कर रही ये ख़ास तैयारी

कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश की जनता अब पछता रही

उज्ज्वल हिमाचल। चंबा

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल चंबा पहुंचे। बताते चले कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉक्टर राजीव बिंदल का यह पहला दौरा है और उन्होंने अपने पहले दौरे में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास भी किया। चंबा पहुंचने पर डॉक्टर बिंदल जी ब्लॉक पंचायत सदस्य, भाजपा जिला, मंडलों, मोर्चाे की नव नियुक्त कार्यकारणी व कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उनके आगमन पर उनका स्वागत किया।

सत्ता सीन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लिया

लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की धर पकड़ होना शुरू हो गई है। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल का चंबा दौरा था जिसको लेकर जिले भर से आए कारकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला। इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने अपने जिले भर से आए हुए सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार रहने की सलाह दी तो वहीं उन्होंने सत्ता सीन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

यह भी पढ़ेंः केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को बड़ी राहत

प्रदेश सरकार ने जनता से किए वायदे अभी तक नहीं किए पूरे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बने हुए करीब एक वर्ष का समय होने की है पर तक उन्होंने जो वायदे प्रदेश की जनता के साथ लिए थे किसी वायदे को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा वक्त आ चुका है कि राज्य की महिलाओं से जो वायदे किए थे उनको पूरा तो नही किया है और अब सभी महिलाएं आपके झूठे वायदों की पोल खोलने शिमला पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बनने पर पछता रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2024के चुनावों में फिर से मोदी की सरकार बनानी है। इसलिए अभी से तैयारियां करनी होंगी।

संवाददाताः शैलेश शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें