विधानसभा कांगड़ा में विकास का नाम ही भाजपा : काकू/बराड़

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

चलो गांव की ओर करोना- 19 की जागरूकता कार्यक्रम व जयराम ठाकुर सरकार द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र वह समस्त हिमाचल प्रदेश में विकास यात्रा चली हुई है। पुराना कांगड़ा से लेकर गांव नंदरूल, राजल, भारथा, बोहड़क्वालू, टलला, डाका-पलेरा व गाहलियां तक चल रहे सड़क के निर्माण को लेकर चौधरी सुरेंद्र काकू पूर्व विधायक व जिला कांगड़ा भाजपा महासचिव रमेश बराड़ ने आज दौरा कर कार्य का निरीक्षण किया।

जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र पुराना कांगड़ा, नंदरूल, राजल, भारथा, बोहड़कवालू, टल्ला, डाका प्लेरा, गाहलिया गांव की सड़कें बनाने व सुधारीकरण के लिए 16 करोड़ रूपए का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। सुरिंद्र काकू व रमेश बराड़ ने बताया कि इन गांवाें की सड़कों का विस्तारीकरण वह सुधारीकरण किया जा रहा है। सड़क के लिए ठाकुर जयराम सरकार ने 16 करोड़ रूपए दिए हैं। भाजपा सरकार के समय काल में पैसा आया भाजपा सरकार में टेंडर लगे थे और भाजपा सरकार में काम चला प्रगति पर है और पूर्व विधायक ने कहा कि इसी भाजपा सरकार में जनता को समर्पित किया जाएगा।

इस सड़क के बन जाने से आठ पंचायतों की लगभग 20,000 जनता को फायदा होगा अब झूठी डीपीआर झूठी विधायक प्राथमिकता का पिछली सरकार में झूठ का बोलबाला व झूठ की घंटी बजती रहती थी, उससे लोग बहुत ठग चुके हैं। अब झूठ का बोलबाला बंद है। उन्हाेंने कहा कि पुराना कांगड़ा, नंदरुल, राजल, बोहर क्वालू, डाका पलेरा व गाहलियां तक हाई स्कूलों को प्लस टू (जमा दाे) बनवाया गया था। पानी की योजनाओं का विस्तारीकरण किया गया, सड़कों का विस्तारीकरण व स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तारीकरण किया गया था। गांवाें के लिंक रोडों का विस्तारीकरण किया गया था।

दुर्भाग्य से मैं 225 वोटों से हार गया। एक ऐसे शख्स के हाथों बागडोर चली गई, जो 5 वर्ष झूठी डीपीआर झूठी विधायक प्राथमिकता वह झूठ का डंका बजाता रहा व एक भी नई योजना का उद्घाटन वह नया पैसा विकास के लिए नहीं ला सका, जिससे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र विकास में पिछड़ गया, अब जयराम ठाकुर सरकार में जनता को विकास धरती पर नजर आ रहा है झूठ औऱ फ्रेब की घंटियां बंद हो गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे समय के रुके हुए विकास कार्यों को अब प्राथमिकता पर पूरा किया जा रहा है और क्षेत्र में नई सड़कों और पुलों का निर्माण जोरों पर है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद कांगड़ा को मिल रहा है और स्वयं मुख्यमंत्री कांगड़ा की देख-रेख कर रहे हैं।

Comments are closed.