भाजपा संबंधित हर मोर्चा जमीनी स्तर पर कर रहा कामः राज कुमार

BJP Kisan Morcha
भाजपा संबंधित हर मोर्चा जमीनी स्तर पर कर रहा कामः राज कुमार

उज्जवल हिमाचल। काँगड़ा

हिमाचल में भाजपा की सरकार रिवाज बदलकर फिर से सत्ता में आए इसके लिए भाजपा संबंधित हर मोर्चा जमीनी स्तर पर काम कर रहा है यह बात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने कांगड़ा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में जितनी भी योजनाएं किसानों के लिए बनाई हैं उन सभी योजनाओं का सीधे तौर पर किसान लाभ उठा रहे हैं तथा अब की बार उत्तर प्रदेश वह अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भाजपा की सरकार फिर से बनना तय है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय लगातार बढ़े इसके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रयासरत हैं तथा देश के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के साथ सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आने वाले चुनावों में भाजपा का घोषणा पत्र होगा उसमें भी किसानों को और अधिक लाभ देने की बात कही जाएगी।

उन्होंने माना कि इस समय किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बेसहारा पशु व बंदरों की है जिसके लिए प्रदेश सरकार चिंतित है तथा बेसहारा पशुओं के लिए 16 नईं गौशालाओं का निर्माण प्रदेश में किया गया है इसके अलावा पांच और गौशालाओं का निर्माण किया जाना बाकी है, जिसमें कांगड़ा में भी एक बड़े स्तर की गौ सेंचुरी का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बंदरों से निजात दिलवाने के लिए आने वाले समय में जंगलों में और अधिक फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ किसान उठा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांगड़ा में पिछले कुछ दिनों से जो भाजपा नेताओं में आपसी तालमेल की कमी देखी जा रही है उसे समय रहते समाप्त कर दिया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष हुकम चंद, जिला अध्यक्ष मनजीत, प्रवक्ता आनंद कुमार, कांगड़ा के अध्यक्ष राजेश श्याल, ओबीसी अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सोनी, उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन केलावा भाजपा संबंधित अलग-अलग मोर्चों के नेता उपस्थित थे।