भाजपा किसान मोर्चा ने राज्य प्रभारी किए नियुक्त

एमसी शर्मा। नादौन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को देश के विभिन्न राज्यों में राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी प्रभारियों की सूची में नादौन निवासी एवं संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हुकम सिंह बैंस को चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह सूचना मिलते ही क्षेत्र के भाजपाइयों तथा संगठन में प्रसन्नता जाहिर की है। बैंस की नियुक्ति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, विपिन शर्मा, मनोज धीमान, बीडीसी चेयरमैन कमल दत्त, जिला परिषद इंदु बाला, आशीष डोगरा, कांगड़ा बैंक के निदेशक आत्म प्रकाश, ताराचंद, डॉक्टर अशोक व अन्य ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बैंस को संगठनात्मक गतिविधियों का काफी अनुभव है।

वहीं अपनी नियुक्ति पर हुकुम सिंह बैंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, राकेश बबली, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा तथा एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो विश्वास संगठन ने उनके ऊपर व्यक्त किया है वह इसके लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।