भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण

मनीष काेहली। शाहपुर

भाजपा महिला मोर्चा मंडल शाहपुर की महिलाओं ने रविवार को रिहलू पंचायत में पौधारोपण किया। महिलाओं ने मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा रानी के नेतृत्व में पौधारोपण किया और अलग-अलग किस्म के पौधे लगाए। इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा रानी ने सभी लोगों से अपील की है कि अपने घर या आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं। उससे हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। उन्हाेंने कहा की कोरोना जैसी महामारी से भी बचे रहें। ज्यादा जरुरी हाे ताे ही घर से बाहर निकलें। महामारी के इस दाैर मास्क का प्रगाेय करें और दाे गज की दूरी का ध्यान रखें। इस अवसर पर कई महिलाएं उपस्थित रहीं।