डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा मंडल कांगड़ा ने किया याद

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी व संजय चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कांगड़ा भाजपा मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी धारा 370 और 35ं को हटाने के लिए कश्मीर सरकार पर दबाव बनाया और कहा एक देश में एक संविधान एक निशान एक प्रधान उन्होंने जनसंघ की स्थापना की।

शांता कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता देश की सुरक्षा के लिए एकजुट होझ इसी बीच कांगड़ा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी देते हुए पूर्व विधायक संजय चौधरी ने कहा कि श्यामा प्रसाद का बलिदान हमेशा अमर रहेगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनीए उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहनए महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा देवी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेस्याल, शहरी प्रधान मनीष त्रिवेदीए भाजपा नेता मुनीष शर्मा, राजेंद्र शर्मा व रचना देवी बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।