भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

भूषण शर्मा। नूरपुर

भाजपा जिला नूरपुर महिला मोर्चा द्वारा बरंडा में गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ज़िला नूरपुर की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री बबली देवी ने की। बबली देवी व महिला मंडल की महिलाओं द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत गली-माैहल्ले को अच्छी तरह से साफ किया गया।

बबली देवी ने कहा कि हमें सिर्फ आज के दिन ही सफाई नहीं करनी चाहिए, बल्कि महीने में एक बार हर जगह स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। बबली देवी द्वारा महिला मंडलों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर निर्मला देवी, मधुबाला, नीलम, सुमन, रेखा, नीलम कुमारी, ललिता, शशि वाला, नीतू व सुनीता सहित अपने-अपने स्तर पर सभी महिलाओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।