भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में किया पौधारोपण

एमसी शर्मा। नादौन

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल नादौन की कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में रविवार को पौधारोपण किया एवं पीने के पानी के स्रोतों की सफाई भी की। जानकारी देते हुए नादौन मंडल के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि पौधों का जीवन में बहुत महत्व है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने में हमें अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी ने मिलकर पानी के स्त्रोतों की साफ सफाई भी की।

सुरेश चौधरी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। तथा लोगों से आग्रह किया कि उनके द्वारा बताई गए रास्तों पर चलें। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद हमीरपुर चौधरी चंदूलाल, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नीलम चौधरी, गुरमीत कौर, संतोष कुमारी, रीमा धीमान, शकुंतला देवी, मोनिका, अरुणा, कल्पना, कांता देवी, रेशमा, पूजा, सुरेंद्र, राजकुमार, जोगिंदर सिंह, नीरज, कल्याण सिंह व सुनील आदि ने सक्रिय योगदान दिया।