भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल ने सुरेश कश्यप को दी बधाई

सौरभ अटवाल। धर्मशाला

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल धर्मशाला के अध्यक्ष राकेश कुमार व मंडल के समस्त कार्यकर्ता ने सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में आने वाले 2022 विधानसभा चुनावों में भाजपा पार्टी निश्चित तौर पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि मंडल कार्यकर्ताओं को भी समय-समय पर भाजपा अध्यक्ष का सही मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Comments are closed.