राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस में चल रहे सत्ता संघर्ष की निंदा : रमेश भाऊ

कार्तिक। बैजनाथ

स्वाभिमान पार्टी की जिला के कोर ग्रुप की बैठक पालमपुर में जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रमेश भाऊ की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें राजस्थान में भाजपा तथा कांग्रेस में चल रहे सत्ता संघर्ष की निंदा करते हुए रमेश भाऊ ने कहा कि आज सारा देश कोरोन वायरस के भीषण संकट में है। सीमा पर चीन, पाकिस्तान तथा नेपाल आंखे दिखा रहे हैं। हर देश बासी दुःखी, हैरान और परेशान हैं, परंतु सत्तारूढ़ भाजपा राजस्थान में एनके प्रकारेण अपनी सत्ता स्थापित करने और कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने में
लगे हैं।

प्रदेश मंत्री डा स्वरूप सिंह राणा ने कहा कि स्वाभिमान पार्टी देश व प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है, पार्टी के उद्देश्य जनता एवं देश की हित के हैं। प्रकृति केंद्रित विकास जल जंगल जमीन की रक्षा से ही देश भला होगा। अतः हमें स्वाभिमान पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करना होगा। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कहा कि आज कोई भी पार्टी अपने उपर कोई अंकुश नहीं चाहती, परंतु एक मात्र राजनीतिक दल स्वाभिमान पार्टी सर्वोपरि धर्म सत्ता तथा दूसरे स्थान पर समाज सत्ता चाहती है।

राज सत्ता तीसरे स्थान पर होगी। इसी व्यवस्था परिवर्तन के लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं। इसी व्यवस्था परिवर्तन से देश व समाज का भला होगा। अतः कार्यकर्ताओं को तन मन धन से काम करना चाहिए। बैठक में पार्टी के संगठन को मंडल तथा वूथ स्तर तक मजबूत करने की योजना बनाई गई। बैठक मे रमेश चौधरी, रघुवीर सिंह राणा, वीरेंद्र वाघेला, प्रधान बालमुकुंद, रणजीत सिंह, धर्म सिंह कपूर तथा देवेंद्र सिंह ने भाग लिया।

Comments are closed.