भाजपा प्रदेश अनुसुचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गोकुल ठाकुर

कार्तिक। बैजनाथ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोकुल ठाकुर ने कहा कि जो संगठन ने मुझ पर विश्वास करते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने इस जिमेदारी के लिए भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष एसटी मोर्चा ज्वाहर शर्मा व बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी का हार्दिक आभार प्रकट किया हैं।

एवरेस्ट पब्लिकस्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://eepurl.com/g0Ryzj

उन्होंने कहा पार्टी ने जो विश्वास कर मुझे इतनी बडी़ संगठन की जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा व लगन से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा तथा अपने मोर्चों को सुदृढ़ करने का भरसक प्रयत्न करुंगा, ताकि अनुसुचित जनजाति के लोग देश की उन्नति में अपना पूर्ण सहयोग दे सकें और सरकार द्वारा जनजाति मोर्चा के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।