भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रघुपुर क्षेत्र के भाजपा समर्थक रमेश ठाकुर और अन्य कार्यकर्ता

शकुंतला ठाकुर। कुल्लू

 

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह आनी में जनसभा को सम्बोधित करने आये थे। इस कार्यक्रम में जहां लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, वहीं इस दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले रघुपुर क्षेत्र के युवा रमेश कुमार अपने समर्थकों और अन्य युवाओं के साथ भाजपा छोड़ कॉंग्रेस में शामिल हो गए।

रमेश कुमार का कहना है कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के पीछे आनी के विधायक द्वारा उनकी और उनके क्षेत्र की लगातार अनदेखी रहा। रमेश कुमार ने कहा कि इस अनदेखी का नतीजा यह है कि धीरे धीरे करके रघुपुर क्षेत्र जो भाजपा का गढ़ माना जाता है वह ढहने लगा है। उन्होंने चेताया कि अभी तो भाजपा के इस गढ़ से एक ही ईंट निकली है। अगर भाजपा लगातार उनकी वफाओं का सिला नजरअंदाज करके देती रही तो वो दिन दूर नहीं जब धीरे धीरे करके इस गढ़ में सेंध लग जायेगी। रमेश कुमार ने कहा कि लोकसभा के इन उपचुनावों और आने वाले विधानसभा चुनावों में नतीजा भाजपा के सामने होगा।