भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ सुंदरनगर ने बढ़ाया अपना कुनबा

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

भारतीत जनता पार्टी पर्यटन प्रकोष्ठ के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के द्वारा अपना कुनबा बढ़ा दिया गया है। इसके अंतर्गत प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिला संयोजक अजय शर्मा ने द्वारा घोषित कर दी गई है। शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के माध्यम से ये जानकारी भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के संयोजक अजय शर्मा ने दी। इसके अंतर्गत भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में 10 और मंडल में 5 पदाधिकारियों को चुना गया है।

इसके उपरांत संगठनात्मक जिला सुंदरनगर अंतर्गत 5 मंडलों के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में 10-10 सदस्य बनाएंगे। बता दें कि भारतीत जनता पार्टी संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र करसोग, सुंदरनगर, नाचन, सरकाघाट और धर्मपुर आते हैं। वहीं, जिला मंडी में पर्यटन की अपार संभावनाएं होने और प्रदेश सरकार के द्वारा पर्यटन पर ज्यादा महत्व देने से भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।

भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के जिला संयोजक अजय शर्मा ने कहा कि जिला मंडी में पर्यटन को लेकर अपार संभावनाएं हैं और इस क्षेत्र को लेकर प्रकोष्ठ अपनी टीम सहित पर्यटन के विकास में आ रही समस्याओं को दूर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के समक्ष क्षेत्र के प्रमुख दार्शनिक स्थल कमरूनाग झील, मुरारी देवी मंदिर, निहरी सहित अन्य दार्शनिक क्षेत्रों के उत्थान के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ संगठनात्मक जिला सुंदरनगर की 5 विधानसभा क्षेत्रों के धार्मिक और दार्शनिक स्थलों की वेबसाइट तैयार कर विश्व पटल पर लाई जाएगी।