विडियो कॉन्फ्रेंस जरिये की रैली

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

भारतीय जनता पार्टी ज़िला नूरपूर महिला मोर्चा की ब्रचुअल रैली का आयोजन महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष श्रेष्ठा ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने हिस्सा लिया। रैली को संबाेधित करते हुए विपिन परमार ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के चलाई गई योजनाओं विशेषकर उज्ज्वला योजना, पर प्रकाश डाला, समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे मोदी सरकार के कारण महिलाओं की बढ़ती सहभगिता के ऊपर प्रकाश डाला।

रैली को संबाेधित करते हुए नूरपूर के विधायक राकेश पठानिया ने प्रदेश की जयराम ठाकुर ने महिलाओं के चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विशेषकर ग्रहणी योजना समेत कई योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राशिमधर सूद ने भी संबाेधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार प्रदेश भाजपा महामंत्री और संसदीय क्षेत्र के प्रभारी तरलोक कपूर जवाली के विधायक अर्जुन सिंह, इंदाैरा की विधायका रीता धीमान, जिला प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश राणा, आईटी सेल संसदीय प्रभारी मनोज रत्न, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शोभा ढडवाल, ज़िला मीडिया प्रभारी अजय पठानिया, ज़िला आईटी सेल प्रभारी विजय जरियाल, चारों मंडलों की महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन बाला, निर्मला पठानिया, मधु बाला व दिक्षा कुमारी सहित महिला मोर्चा कई, कार्यकर्ता भी विशेष रोप से उपस्थित थे।