भाजपा जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा : रणधीर शर्मा

चारों सीटों पर भाजपा की जीत तय, बदले की भावना से काम करना कांग्रेस का एजेंडा

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

भाजपा की बीते कल धर्मशाला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई है, जिसमें उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजे गए हैं। जिन पर जल्द बीजेपी हाईकमान मोहर लगाएगी। हिमाचल में होने वाले 3 विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर चुनाव में भाजपा की जीत तय है। यह बात भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कही। भाजपा मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने उसी वक़्त उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी, जिस वक्त ये सीटेखाली हुई थी। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर विकास कार्यों का भी आज शिलान्यास किया जा रहा है। भाजपा का पलड़ा भारी है।

इन सभी सीटों पर भाजपा आगे हैं। भाजपा पूरी तरिके से तैयार है। आम लोगों के मुद्दे पर हमेशा भाजपा चुनाव लड़ती है। इसलिए लोग भली भांति जानते हैं। किसकी नीतियां जन विरोधी है, किसकी जनता के हित में है। वहीं, शिमला ग्रामीण के विधायक विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जो कर्मचारियों को लेकर बयान के बचाव कहा था की उनका बयान भाजपा द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। इस पर रणधीर शर्मा ने कहा कि इस बयान को तोड़-मरोड़ कर नहीं पेश किया गया। उनके कहने का मतलब यही था और इसमें मुझे कोई हैरानी नहीं हो रही है। ये तो कांग्रेस का एजेंडा पहले से ही है।