PM मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक बीजेपी मनाएगी सेवा पखवाड़ा

प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर, 2023 से लेकर 2 अक्तूबर, 2023 गांधी जयंती तक पूरे प्रदेशभर सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह बात शिमला में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कही।

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हर्ष और उल्लास के साथ पूरे प्रदेश भर में अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने जा रही है। बिंदल ने कहा कि 17 सितम्बर, 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे जिसमें विभिन्न प्रकार के कारीगर लोहार, सुनार, कुम्हार, बढ़ई, मिस्त्री, बार्बर, टेलर, चर्मकार, मुर्तिकार, जुलाहा, बुनकर आदि – 2 करोड़ों लोगों के लिए 15000 करोड़ रू की योजना प्रारंभ की जाएगी। इस कार्यक्रम को हमे पूरे प्रदेशभर में मंडल और बूथ तक देखेंगे।

यह भी पढ़ेंः DAV पब्लिक स्कूल तियारा ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

उन्होंने कहा की इसी दिन देश के 70 स्थानों पर एक्सपो केंद्रों का उद्घाटन होगा। इसी क्रम में 18 सितम्बर, 2023 को प्रदेशभर में रक्तदान शिविर लगाए जाने हैं। 19 सितम्बर से 22 सितम्बर, 2023 तक आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने हैं। इसके लिए विशिष्ट मोबाईल ऐप का उपयोग किया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

23 और 24 सितम्बर, 2023 को स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने हैं। 25 सितम्बर, 2023 पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। सदा की भांति हर बूथ पर यह कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा की 2 अक्तूबर, 2023 को गांधी जयंती के दिन सभी स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें