बीजेपी चारों सीटों पर देखेगी हार का मुंह : सयुंक्त किसान मोर्चा

30 अक्तूबर को बीजेपी के विरोध में वोट करके सयुंक्त किसान मोर्चा आंदोलन में शहीद हुए किसानों को देगा श्रद्धाजंलि

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान पिछले पहली वर्ष से दिल्ली में डटे हुए हैं। किसानों की मांगे न मानने पर किसानों ने देश भर में बीजेपी की सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 30 अक्टूबर को प्रदेश।में होने वाले मतदान में बीजेपी की सरकार को वोट ना देकर आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया है। शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश सयोंजक अनिंद्र सिंह नॉटी ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों को कुचलने का काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में भाजपा के मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर आंदोलन को कुचलने का काम किया। किसानों ने देश भर में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ने का काम शुरू कर दिया है। यूपी में भी किसानों की यह मुहिम रंग लाई है। प्रदेश में 30 अक्तूबर को भाजपा के विरोध में मत का प्रयोग किया जायेगा। इसके लिए लोगों को भी जागरूक किया गया है। इस प्रकार यह किसान आंदोलन में शहीद हुए लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा उपचुनाव में चारों सीटों में हार का मुंह देखेगी।