बूथ विजय संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा : टंडन

उज्ज्वल हिमाचल। धर्मशाला

धर्मशाला, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के ज्वाली मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने नगरोटा सुरियां में संबोधित किया। बैठक का मुख्य विषय “बूथ विजय संकल्प अभियान” रखा गया। इस दौरान संजय गुलेरिया, पार्लियामेंट विस्तारक राजपाल सिंह, रमेश राणा जिला अध्यक्ष ज्वाली, मंडल अध्यक्ष धीरज अत्री, मंडल महामंत्री बजिंदर मस्ताना, मंडल विस्तारक यशवीर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा, परमजीत, मंडल, जिला और प्रदेश पार्टी के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य, मंडल से जिला और प्रदेश में मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के मंडल पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य, ग्राम केंद्र प्रमुख और प्रकोष्ठों के मंडल संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संजय टंडन ने आने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा की अपने-अपने बूथ पर क्या-क्या जिम्मेदारियां पूरी करनी हैं और अपने क्षेत्र के लोगों को वोटिंग वाले दिन वोट डालने के लिए प्रेरित करना है ताकि भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें बड़े अंतर से जीते और 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने व अपने देश को और अधिक विकास की ओर ले जा सकें।

उन्होंने कहा की समग्र शिक्षा के बेहतर कार्यान्वयन से हिमाचल को केंद्र से 966 करोड़ रुपए की राशि मिली है। इस दौरान स्टार्स प्रोजैक्ट के तहत प्रदेश को 305 करोड़ मिले हैं। 2021-22 में केंद्र से हिमाचल को समग्र शिक्षा के लिए 629.08 करोड़ मिले थे, केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को हमेशा समग्र विकास के लिए पैसे भेजे है पर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार केवल झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का काम किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला