बीजेपी ने जीता चंडीगढ़ नगर निगम मेयर का चुनाव

उज्जवल हिमाचल। चंडीगढ़

बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव जीत लिया है। बीजेपी की सरबजीत कौर को चंडीगढ़ का मेयर चुन लिया गया है। चुनाव में कुल 28 वोट पड़े थे। जिसमें 14 बीजेपी के खाते में गए, 13 वोट आम आदमी पार्टी के खाते में गए। वहीं, आम आदमी पार्टी का एक वोट कैंसिल हो जाने से नतीजा बीजेपी के पक्ष में गया। कांग्रेस के सात पार्षद और शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद मतदान के लिए नहीं पहुंचे थे। यानी 8 पार्षद मतदान प्रक्रिया से दूर रहे। मेयर पद के चुनाव के लिए कुल 28 वोट पड़े थे। चंडीगढ़ में कुल 35 वार्ड है। जिसमें से कांग्रेस के सात पार्षदों और अकाली दल के एक पार्षद ने मतदान में भाग नहीं लिया। इस हिसाब से कुल 28 वोट रह गए।

इस स्थिति में मेयर चुने जाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 19 से घटकर 15 हो गया। कांग्रेस को निकालकर बचे 28 पार्षदों में से 14 आम आदमी पार्टी के पास बचे थे, जबकि भाजपा के पास भी 14 (13 पार्षद और एक सांसद) वोट थे। आम आदमी पार्टी का एक वोट कैंसिल होने से बीजेपी का मेयर उम्मीदवार जीत गया। बीजेपी ने जीता चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव, आप पार्षदों ने किया हंगामा मेयर नजीता आने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता हंगामा कर रहे हैं। आप नेताओं का आरोप है कि साजिश के तहत उनके एक पार्षद का वोट कैंसिल किया गया है।

यह भी देखें : पहाड़ों की रानी शिमला ने ओढ़ी बर्फ की चादर…

मेयर की कुर्सी के पीछे ही आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। डीसी विनय प्रताप सिंह को भी मौके पर रोक लिया गया है। नगर निगम के अंदर मार्शल बुलाए गए हैं। सदन में धक्का-मुक्की जारी है। चंडीगढ़ मेयर पद का पहला और चौथा वर्ष महिला उम्मीदवार के लिए, तीसरा वर्ष एससी और दूसरा व पांचवां वर्ष सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए आरक्षित होता है। चंडीगढ़ में मेयर 1 वर्ष के लिए चुना जाता है। मेयर की सीट पहले वर्ष के लिए महिला उम्मीदवार के लिए रिजर्व होती है।