भाजपा कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न

सुशील शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आज हमीरपुर में संपन्न हुआ। इसमें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मिशन रिपीट के उदेेदश्य को लेकर आयोजित किए गए इस अभ्यास वर्ग में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नितियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। इस अभ्यास वर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने गत दिवस विधानसभा के बाहर राज्यपाल का रास्ता रोके जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि हिमाचल विधानसभा को सारे देश में इस बात के लिए जाना जाता है कि यहां चर्चा का स्तर बहुत उंचा होता है तथा जो कुछ भी कल हुआ वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का रास्ता रोेकने अर्थ है संविधान का रास्ता रोकना।

.प्रो. धूमल ने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस्ड पार्टी है। अर्थात कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इसके समय पर प्रशिक्षण शिविर लगते हैं। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर धर्मशाला में हुआ, उसके उपरांत जिला और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर हो रहे हैं। इनका उदे्दश्य कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के मिशन रिपीट के प्रति प्रशिक्षित
करना है।