भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मनीष काेहली। शाहपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रैत (शाहपूर) में पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटे तथा पार्टी का झंडा फहराया। मंडल महामंत्री बक्शी राम ने भाजपा स्थापना दिवस की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता दर्शन डबरोच, मंडल महामंत्री बक्शी राम, राज्य महामंत्री निशा शर्मा, राकेश अवस्थी, सुदेश अवस्थी, सुबेदार राज़ सिंह, ओम प्रकाश, पूर्व सैनिक जनकल्याण सभा रैत के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा आदि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।