पंजाब : विवाहित जोड़ा घर में चला था रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में 5 जोड़े किए गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल । संगरूर

पंजाब के संगरूर में मंगलवार को देह व्यापार के अड्‌डे का भांडाफोड. हुआ है। पुलिस जानकारी के अनुसार यहां एक विवाहित जोड़ा अपने घर में गंदा धंधा करवा रहा था। पुलिस ने रेड करके यहां से 5 जोड़ों को गिरफ्तार किया है। घर में बने कमरों में शहर और आसपास गांव की भोली-भाली लड़कियों बुलाकर जिस्मफरोशी करवाता था। मामला शहर के जुझार सिंह नगर की गली नंबर 2 का है। पुलिस के मुताबिक यहां रह रहा कर्मजीत सिंह अपनी पत्नी बलविंदर कौर के साथ मिलकर देह व्यापार का सरगना बना हुआ था।

आरोप है कि घर में बने कमरों में शहर और आसपास गांव की भोली-भाली लड़कियों बुलाकर जिस्मफरोशी करवाता था। मंगलवार को पुलिस ने रेड की तो यहां इस दंपति के अलावा चार और जोड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में नवजोत सिंह निवासी गगड़पुर, विक्की निवासी धनौला, योगराज निवासी कालाबूला, गुरप्रीत सिंह निवासी पातड़ा, विक्की निवासी संगरूर और जगजीत सिंह निवासी लोंगोवाल शामिल हैं, वहीं इनके साथ कई लड़कियां भी आपत्तिजनक हालत में मिली। इस बारे में DSP (R) सतपाल शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह मुख्य अफसर थाना सिटी ने छापामारी करके देह व्यापार का अड्डा चला रहे पति-पत्नी को कई और के साथ दबोचा है।