राम मंदिर की नींव रखने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

सौरभ अटवाल। धर्मशाला

जिला भाजपा कार्यालय में आज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम मंदिर की नीव रखे जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू बांटे। इस मौके पर धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी अधिकांश डोगरा, जिला महिला मोर्चा रंजू रस्तोगी, विजय ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, रविकांत, विजय वर्मा, प्रकाश चौधरी व विजय शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा राम मंदिर के पक्ष में नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।