भाजपा का प्रचार फुल विकास गुल, चारों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस: संजय दत्त 

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

प्रदेश में तीन विधानसभा सीट व एक लोकसभा सीट के लिए प्रचार आज थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन आज दोनों दल ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे है। कांग्रेस सहप्रभारी ने शिमला में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि  बीजेपी के राज में जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है ओर यह चुनाव बीजेपी व जनता के बीच है। कांग्रेस चारों सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस हिमाचल सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। उन्होंने कहा कि यह असाधारण चुनाव है जिसमे कांग्रेस को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। यह चुनाव जनता और बीजेपी का है। चारों सीटों में कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

भाजपा की जमानत इसमे जब्त होने वाली है मुख्यमंत्री ने भी अपनी हार स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों में जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया गया है। प्रतिभा सिंह कोमजबूर उम्मीदवार कहा गया जो महिला समाज का अपमान है। भाजपा को चलाने वाले आरएसएस में कहीं कोई पदाधिकारी नही है। उनका महिलाओं के प्रति क्या सोच है यह सामने आ गई है। भाजपा हार सामने देख कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही हैं। आगामी दिनों में भी भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना सकती है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग को की गई हैं। भाजपा के नेता व मंत्री सार्वजनिक मंच से ठेकों  को उन्ही लोगों को देने की बात कर रहे हैं जो बीजेपी के विकास को वोट देगा। मंडी में एयरपोर्ट को मुख्यमंत्री ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था लेकिन अभी तक जमीन तक नही।ले पाए हैं।

लोटस के नाम वाली पार्टी लूट अस बन गई है महंगाई ने जनता को दिवालिया बनाने पर  कारगर है। दत्त ने कहा कि भाजपा का ष्प्रचार फूल विकास गुल, है। उन्होंने कहा कि भाजपा फ्री वेक्सीनेशन जुमला है बीजेपी के पेट्रोलियम मंत्री ने फ्यूल पर टैक्स को लेकर कहा था कि यह पैसा वेक्सीनेशन पर खर्च किया जा रहा है। भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी के धन्यवाद व प्रचार के बजाए करदाता का धन्यवाद करना चाहिए। संजय दत्त ने कहा कि भाजपा की सोच नीच है उनकी सरकार कांग्रेस के कामों के फीते काटनेका काम कर रही है। रोहतांग टनल की पट्टिका को हटाया गया जो आज तक नही लगाई गई। पूरे देश मे भाजपा शाषित राज्यों पूर्व के कांग्रेस के कामो के फीते काट रही है। इन सभी को लेकर जनता इन चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी।