शाहपुर में आयाेजित हाेगा भाजपा का एक दिवसीय त्रिदेव सम्मेलन

मनीष काेहली। शाहपुर

शाहपुर भाजपा का एक दिवसीय त्रिदेव सम्मेलन सोमवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में शुरू होगा, जिसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना कांगड़ा चंबा के संगठन मंत्री राजपाल ज़िला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग कांगड़ा के प्रभारी जय सिंह उपस्थित होंगे। सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी विशेस रूप से उपस्थित रहेंगी। इस सम्मेलन में शाहपुर विधानसभा के सभी पोलिंग बूथ के बूथ अध्यक्ष बूथ पालक व बूथ लेवल एजेंट भाग लेंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक अवस्थी ने बताया की सम्मेलन की सारी तैयारी कर ली गई है व इससे भाजपा के त्रिदेवों को संगठन व सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों का ज्ञान मिलेगा व आने वाले चुनावों में भाजपा के पुनः सरकार बनाने में योगदान मिलेगा। शाहपुर भाजपा के सभी बूथों पर सभी त्रिदेवों को इस एक दिवसीय सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह है।

भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के भरपूर मेहनत कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी ने बताया कि इस समेलन की व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं व सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।