नगरोटा सूरियां ब्लॉक समिति पर भाजपा का कब्जा

उज्जवल हिमाचल। जवाली

नगरोटा सूरियां ब्लॉक समिति में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष भाजपा का कब्जा हो गया है। शुक्रवार को हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति की महिला भाजपा समर्थित पूजा देवी अध्यक्ष बनी तथा उपाध्यक्ष पद पर धीरज अत्री विजयी रहे। सुबह 11:00 बजे विकास खंड कार्यालय में हए चुनाव में कुल 24 ब्लॉक समिति सदस्य ने भाग लिया। आज हुए इस चुनाव में भाजपा समर्थक अध्यक्ष पद के लिए पूजा देवी को 14 मत मिले तथा कांग्रेस समर्थक उमेश कुमार को 10 मत मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थक शेर सिंह को 9 मत मिले और धीरज अत्री को 15 मत मिले।

उधर, इस जीत का श्रेय भाजपा समर्थकों ने अपने विधायक अर्जुन सिंह तथा पार्टी को दिया। इस अवसर पर विधायक अर्जुन सिंह ने इस जीत का श्रेय उन सभी 24 ब्लॉक समिति सदस्यों को दिया और कहा की यह जीत भाजपा की विकास के नीतियों और जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि पहली बार ब्लॉक समिति में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष भाजपा के बने हैं। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जीते प्रत्याशियों ने नगरोटा सूरियां में एक जुलूस भी निकाला।