ब्लॉक कांग्रेस बैजनाथ ने निकाली तिरंगा यात्रा

उज्जवल हिमाचल। बैजनाथ

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिशा निर्देश अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव पर आजादी की गौरवमई तिरंगा यात्रा का ब्लॉक कांग्रेस बैजनाथ द्वारा आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक किशोरी लाल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जंबाल के नेतृत्व में पढियारखर से शुरू होकर अल्हीलाल कैंट, पपरोला बाजार होते हुए बैजनाथ कांग्रेस कार्यालय में खत्म की गई।

इस तिरंगा यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकताओं सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर बैजनाथ कांग्रेस के प्रभारी राजेश शर्मा (राजा) व सह प्रभारी विमला चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बैजनाथ कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।