ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की जयंती पर किए पुष्प अर्पित

उमेश भारद्वाज। मंडी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर ने शुक्रवार को आधुनिक भारत निर्माता राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर किए पुष्प अर्पित। इस अवसर पर सुंदरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सोहल लाल ठाकुर ने अध्यक्षता की। वहीं, कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर की समस्त कार्यकारिणी भी मौजूद रही। ठाकुर सोहन लाल ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत का सपना जो आज साकार हुआ है, उसका पूरा श्रेय राजीव गांधी को जाता है।

पंचायती राज को मजबूत करना,18 वर्ष के युवा को मतदान का अधिकार, महिलाओं को पंचायती राज संस्थान में 33 प्रतिशत आरक्षण और कम्प्यूटर युग की शुरुआत राजीव गांधी मुख्य देन रही है। इस मौके बीसीसी अध्यक्ष हेमन्त कुमार, संत राम जिला उपाध्यक्ष, निक्कु राम सैनी जिला उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुमती, गीता पठानिया उपाध्यक्ष, मीना कुमारी महिला अध्यक्ष, राज कुमार महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सोम कुमार महामंत्री, हरनाम सिंह महामंत्री, पदमा शर्मा पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्वती शर्मा पार्षद नगर परिषद, विनोद सोनी पार्षद परिषद, गोपाल कृष्ण कपूर पार्षद, कर्म सिंह चौधरी, हेम चंद उपाध्यक्ष, पवन सोनी, गोल्डी सुरेश गौतम, सोनिया, सुरेश गौतम और जनारधन गौतम मौजूद रहे।