ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्व. वीरभद्र सिंह काे दी श्रद्धांजलि

उज्जवल हिमाचल। जवाली

जवाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व समस्त कार्यकर्ता द्वारा आज 11:00 बजे विश्रामगृह लोक निर्माण विभाग जवाली में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि दी व 2 मिनट का मौन रखा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया ने राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश के लिए एक क्षति का दिन है आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल के विकास में दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। जवाली में जो भी विकास हुआ है, वो राजा बीरभद्र सिंह की देन है। जवाली में चौधरी चंद्र कुमार व नीरज भारती ने जो भी मांगा वो उन्होंने दिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र में आज हर गांव में राजा साहिब के नाम की पटट्टिका लगी हैं।

जवाली में उपमंडल नागरिक, न्यायालय परिसर एक ऐतिहासिक देंन है। आज जवाली की जनता राजा जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते और भगवान से प्रार्थना करते हैं की उनकी आत्मा को शांति मिले। श्रद्धाजंलि समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ गुलशन कुमार वैद्य, महामंत्री सुरिंद्र कुमार शिंदा, संजोजक व उपप्रधान सादु राम राणा, ज़िला कांग्रेस सदस्य प्रदीप वर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष निलमा शर्मा, अध्यक्ष इंदु बाला, अनुसूचित जाति अध्यक्ष रामस्वरूप, नगर पंचयात चेयरमैन रजिंदर कुमार, वाईस चेयरमैन  ए बी पठानिया, प्रधान करण पठानिया, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, जवाली पार्षद कर्ण मेहरा, सेवा दल अध्यक्ष मिठू लखनपुरिया, पूर्व प्रधान हड़सर देस राज, यूथ कांग्रेस के नेता मनमोहन सिंह, शशि कुमार प्रधान रगुवीर भटिया, विसखी राम, गुरचरण सिंह, पूर्व प्रधान भुबनेश शर्मा, राम पाल धीमान, हंस राज, सुरेश कुमार दिग्विजय सिंह, गोरख धीमान, मुंशी राम डॉ गुलज़ार सिंह, प्रधान ढन व उप प्रधान दन विनय चौधरी आदि उपस्थित रहे।