ग्राम पंचायत खोली में वीरभद्र सिंह काे दी श्रद्धाजंलि

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

ग्राम पंचायत खोली के प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के प्रधान व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष केवल चौधरी ने कहा कि हिमाचल का दूसरा नाम राजा वीरभद्र सिंह है। हिमाचल ने ऐसा महान व्यक्ति खोया है, जिसकी भरपाई सदियों तक नहीं हो सकती। पंचायत सदस्यों व गांव वासियों ने श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन रख, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, शोकाकुल परिवार के लिए भगवान से प्रार्थना की इस दुःख की घड़ी में हौसला दें। इस दौरान देशराज, ओम प्रकाश, हरबंस लाल, संजय कुमार, विक्रम, अनिल व प्रेमलता आदि मौजूद रहे।