अरुण खन्ना ने किसानाें से की लाल धान की खेती बारे चर्चा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

ग्राम पंचायत मंगराेटी में कॉर्ड चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन सिद्धबाड़ी द्वारा गुरुदेव हिमालयन किसान उत्पादन कंपनी के अंतर्गत लगभग 25 किसानों ने लाल धान लगाया हुआ है। इस के संदर्भ में आज राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी अरुण खन्ना ने गांव में भ्रमण किया और सभी किसानों के साथ बातचीत की, जिसमें उन्होंने लाल धान की खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं बताया की यह कार्यक्रम नाबार्ड द्वारा कॉर्ड की मदद से किया जा रहा है।

इस अवसर पर कॉर्ड से गुरुदेव, हिमालयन किसान उत्पादन कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि हम जिला कांगड़ा के 4 ब्लॉक धर्मशाला, नगरोटा, कांगड़ा एवं रेत में 500 किसानों ने लाल धान की खेती लगाई हुई है व ग्राम पंचायत मंगराेटी की महिला किसान ने अपने अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर मंगराेटी महिला मंडल की प्रधान संध्या देवी, सुभाषना देवी, पुष्पा देवी सहित लगभग 30 किसान उपस्थित रहे।