ब्लॉक कांग्रेस ने ब्यास नदी में प्रवाहित की स्व. वीरभद्र की अस्थियां

एमसी शर्मा। नादौन

नादौन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा निर्देशानुसार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार और समस्त विधि-विधान से विल्व कालेश्वर में पवित्र ब्यास नदी में प्रवाहित की। इससे पहले शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने स्व. वीरभद्र सिंह के कार्यों को याद किया और उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व.वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : क्षेत्र की चार पेयजल योजनाओं के लिए लगभग 15 करोड़ स्वीकृत : काजल

इस मौके पर सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्व. वीरभद्र सिंह की आत्मा की शांति की भी प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ संतोष संधू, कमल कुमार कम्मी, नानक चंद, डॉ. मोहन लाल, डॉ. जय प्रेम सिंह, बृज मोहन सोनी, सुभाष चंद, राजीव लाटा भाटिया, मेजर एसडी स्याल, होशियार सिंह गौतम, प्रदीप ठाकुर, चुन्नी लाल, सुरेश कुमार, कांता चौधरी, कुलदीप ढडवाल, संदीप चौधरी, संजीव कालिया, सुभाष केहदों, ईश्वर दास, सीमा देवी, सुभाष चंद, शशि शर्मा, सुनील कुमार, विजय ठाकुर, विवेक कटोच, मोंटी संधू, राजिंदर चौधरी, बीरबल राव, संजीव जोगी, गौरव सोनी, अशोक कुमार, रिशु, कशिश, गोल्डी व विकास आदि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।