मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर नादौन में रक्तदान शिविर का आयोजन

उज्ज्वल हिमाचल। नादौन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के जन्मदिवस पर मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नादौन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब सौ लोगों ने रक्तदान किया। जानकारी देते हुए ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे बस अड्डे के निकट मिनी सचिवालय भवन परिसर में आरंभ हुआ और दोपहर बाद तक चला। उन्होंने समस्त  रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया।सुबह से ही इस स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बन गया जोकि दोपहर बाद तक चला यहां पहुंचे स्थानीय कांग्रेसी नेताओं सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर ठाकुर का जन्म दिवस मनाया तथा एक दूसरे को बधाई दी।

इस दौरान काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह दूसरा जन्मदिवस है जिसके कारण समस्त लोगों में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने नादौन में एक दूसरे को मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री को बधाई दी वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के पैतृक गांव भवड़ा गांव में भी उत्सव का माहौल रहा वहां उनके परिजनों ने मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया। उनके घर पर भी बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री की माता तथा उनके भाई ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए घर आने जाने वाले लोगों को भी बधाई दी।

इस अवसर पर वयोवृद्ध कांग्रेस नेता बोधराज जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी, एचआरटीसी निदेशक मोंटी संधू, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग राजेंद्र बबलू, निदेशक कांगड़ा बैंक मोती जोशी, पार्षद संदीप जैन, पार्षद कपिल शर्मा, मनोरमा देवी, नरेंद्र सोनी, संतोष संधू, कमल कम्मी, नवीन पुरी, रविंद्र गद्दी, कमल शर्मा, अशोक संधू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें