बोर्ड की परीक्षाएं कल से, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

सुरेंद्र सिंह सोनी। नालागढ़

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कल से बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ होने जा रही हंै। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां मुकमल कर ली हैं। स्कूलों को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, दो गज की दूरी को बनाये रखने के भी इंतजाम किए गए हंै। नालागढ़ के सरकारी स्कूलों मे जाकर स्थिति का जायजा लिया तो स्कूलों को सैनीटाईज किया जा रहा था जिसके चलते कोरोना महामारी से बचा जा सके।

सभी कमरों में सीसीटीवी लगाए गए हैं, ताकि सभी बच्चो पर नजर रखी जा सके। स्कूल के प्रधानाचार्य रामेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओ के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्कूलों को सैनिटाईज किया जा रहा है। साथ ही दो गज की दूरी सहित छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया की अगर कोई बच्चा बीमार हैं जैसे की बुखार जुकाम, तो उसकी परीक्षा अलग कमरे में करवाई जाएगी, ओर साथ ही अगर कोई बच्चा कॉरोना पॉजिटिव हैं तो परीक्षा बाद में करवाई जाएगी।