व्यापार मंडल कांगड़ा ने दी स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि

अशीष दमीर/अंकित वालिया। कांगड़ा

प्रदेश के छह बार रह चुके पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर आज सुबह कांगड़ा शहर के सभी व्यापारिक संस्थान 11 बजे तक बंद रहे। कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने श्रद्धांजलि देने के बाद बताया कि वीरभद्र के इस दुनिया से चले जाने के बाद प्रदेश की राजनीति का एक युग समाप्त हुआ है और जिस तरह वीरभद्र सिंह ने अपने पूरे जीवन के कार्यकाल में प्रदेश को शिखर तक पहुंचाया है, उसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भुला सकती।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धाजंलि देने के लिए कई दुकानदार आज 10:30 बजे नेहरू चौक में एकत्रित हुए सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। आज सुबह 11 बजे के बाद ही कांगड़ा का बाज़ार राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद खुला। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, वार्ड-8 से पार्षद अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, मनोज, नरेंद्र त्रेहन, रमेश महेशी व राजीव सहित कई दुकानदार मौजूद रहे।