ब्रज राज स्वामीश्री कृष्ण मंदिर में अध्यक्ष ने नवाया शीश

विनय महाजन। नूरपुर

हिमाचल प्रदेश के नुरपुर शहर में आज गोवर्धन पूजा के पर्व पर नूरपुर के ऐतिहासिक ब्रज राज स्वामीश्री कृष्ण मंदिर में एक यज्ञ का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी नूरपुर की जनता के माध्यम से किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भंडारे के प्रसाद का आनंद लिया। काबिलेगौर है कि इस मंदिर में श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ मीरा बाई की मूर्ति साक्षात बिराजमान हैं, यही इस मंदिर की खासियत है। इस मौके पर नूरपुर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा उर्फ़ शिबू व उनकी पत्नी ने भी भगवान के चरणों में शीश नवाया।

अशोक शर्मा उर्फ़ शिबू ने कहा कि परिषद में एक प्रस्ताव लाया जाएगा कि इस ऐतिहासिक मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करवाया जा सके, जब-जब भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई है। इस मंदिर का जीर्णोंद्धार किया गया है। जन्माष्टमी मेले को इस मंदिर में राज्य स्तर का दर्जा दिलवाना भी राकेश पठानिया की देन है। उधर, वार्ड-2 के प्राचीन ऐतिहासिक श्रीवलराम क्रष्ण मंदिर सूखा तालाब में एक यज्ञ आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी संपन्न हुआ। लोगों के माध्यम से नूरपुर शहर में ऐसे यज्ञों का आयोजन किया जाता है।