हिमाचल आइस हॉकी टीम ने गाड़े झंडे, जीता ब्रॉन्ज मैडल

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। काजा
लाहौल-स्पीति के काजा के आइस हाॅकी रिंग में प्रशिक्षित आठ छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक हासिल किया है। सभी खिलाड़ियों का बुधवार को काजा में एडीएम (काजा) ज्ञान सागर नेगी द्वारा आशी पहना कर स्वागत किया गया। काजा के 15 बच्चों का चयन नेशनल आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ था। कैंप 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गुलमर्ग में चला जिसमें से आठ छात्राओं का चयन हिमाचल टीम के लिए हुआ। हिमाचल टीम ने जे एंड के की टीम को 13-0 से हराकर ब्रॉन्ज पदक हासिल किया। एडीएम ज्ञान सागर  नेगी ने सभी खिलाड़ियों  का हौंसला बढ़ाया । उन्होने कहा कि पहली बार आइस हॉकी राष्ट्रीय स्तर पर  हिमाचल की टीम पदक जीत कर लाए। हिमाचल ने इतिहास रचा है। हम कामना करते हैं हमारी स्पिती की लड़कियां अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलें। इसके लिए आप सभी खिलाड़ी खूब मेहनत करो।राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल  ने कहा कि  स्पीति की लड़कियां ने आईस हाॅकी में पदक हासिल करके हमारे हौंसलों को  मजबूत किया है।  हमें उम्मीद है कि कुछ हमारे बच्चें राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयनित हो। काजा में शुरू हुए कैंप में 30 बच्चों को हमने बेसिक आईस हाॅकी के लिए चयन किया था। स्पीति का वातावरण विंटर स्पोर्टस के लिए काफी अनुकूल है। यहां से बच्चें तैयार होकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेने के काबिल हैं। मैं काजा प्रशासन का काफी आभारी हूं जिन्होंने बच्चों को बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाईं। इस मौके पर एसडीएम जीवन सिंह नेगी, डीएसपी सुशांत शर्मा, नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी  आदि मौजूद रहे।
खिलाड़ी जिन्होंने हिस्सा लिया ..
नवांग लामो 15 वर्ष, कर्मा येषी खांडो उम्र 12 वर्ष, छेरिंग डोलमा 13 वर्ष, सोनम आंगमो 12 वर्ष, कर्मा येषी खांडो उम्र 12 वर्ष, रिगजिन डोलमा उम्र 13, तेजिंन डोलमा,नवांग छुटिक, और सोनम देचेन है।
खिलाड़ियों के साथ तीन शिक्षक जा रहे है..
सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे