जमीनी विवाद के चलते हुआ गोली कांड, मौत

किरण राणा। ऊना

भदसाली गांव में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें अश्विनी कुमार पुत्र देसराज पर गोली लगी और उसकी अस्पताल पहुंचते हुए मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस झड़प में एक पक्ष इतना आक्रामक हो गया कि उसने गोलियों की बौछार शुरू कर दी, जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं एक व्यक्ति को गोली लगी जिसकी मौत हो गई।

हरोली के तहत गांव भदसाली में भूमि विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने एक व्‍यकि्‍त‍ को गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने मामले में आरोपित भदसाली गांव के सुरेश कुमार को काबू कर लिया है और उसके कब्जे से बंदूक बरामद की गई है। वही पुलिस आगामी कार्यवाही में जुटी है। बताया जा रहा है संबंधित पंचायत प्रधान भी मौके पर थे व आरोपित ने उन्‍हें भी जान से मारने की धमकी दी। इस पर पंचायत प्रधान ने मक्‍की के खेतों में भागकर जान बचाई।